दो फरवरी को मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर दिन रात कार्य में जुटा हुआ है। वहीं अफसर समय - समय पर हेलीपैड व पालीटेक्निक स्थल का जायजा ले रहे हैं। मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था के लिए कई जिलाें से आई पुलिस ने डेरा जमा लिया है। जिलाधिकारी वीरेश्वर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की बेहतर तैयारियां की गई हैं। मुख्यमंत्री के कवरेज के लिए मीडिया के लोगों को भी सुविधाएं दी जाएंगी। उन्हाेंने पत्रकारों से बताया कि प्रेस को और सुविधाएं मुहैया कराए जाने के लिए पुलिस अधीक्षक से भी वार्ता की जाएगी। जिससे उन्हें किसी भी तरह की कवरेज करने में असुविधा न हो। उन्हाेंने बताया कि सौर ऊर्जा प्लांट तक मार्ग संकरा होने के कारण वहां पर कुछ ही लोगों को ही जाने की अनुमति दी जाएंगी।