फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल आपूर्ति कम होने से बढ़ा पेयजल संकट

Sat, 31 Jan 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
मालूम हो कि शहर में मदन सागर सरोवर से पानी की आपूर्ति की जाती है। इस साल बारिश कम होने के कारण मदन सागर 50 फीसदी से ज्यादा खाली है। वहीं जल संस्थान ने गर्मी के दिनों में पेयजल संकट से बचने के लिए अभी से पानी की आपूर्ति कम कर दी है। जिससे पूरे दिन में महज 30 मिनट की ही आपूर्ति की जा रही है। जिससे लोगों को भरपूर पानी नहीं मिल पा रहा है। पानी न मिलने से लोगों में आक्रोश है। बता दें कि 1964 से शहर में मदन सागर के किनारे पानी का टैंक बनाकर पेयजल आपूर्ति की शुरुआत की गई थी। उस समय शहर में मात्र 20 हजार की आबादी थी। लेकिन वर्तमान में  शहर की आबादी 1.20 लाख रुपये से ज्यादा पहुंच गई है, जिससे आज भी पूरे शहर को सप्लाई दी जा रही है। जिससे शहर में पेयजलापूर्ति पर्याप्त मात्रा में नहीं हो पा रही है। इधर तालाब में पानी घट जाने महकमे को गर्मियों की चिंता सताने लगी है। वहीं जलापूर्ति कम होने से लोगों में आक्रोश है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें