फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: भाजपा अनुसूचित मोर्चा सम्मेलन में 60 बसों से कानपुर जाएंगे कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महोबा। शहर के छतरपुर रोड स्थित भाजपा कार्यालय में महिला मोर्चा के तत्वावधान में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के अनुसूचित मोर्चा सम्मेलन को सफल बनाने के लिए बैठक आयोजित हुई। जिसमें सम्मेलन की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं से सम्मेलन में पहुंचने की अपील की गई।
भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश गुप्ता ने कहा कि 28 अक्तूबर को जनपद कानपुर के किदवईनगर में अनुसूचित मोर्चा का सम्मलेन होगा। जिसमें क्षेत्र के 17 जिलों से पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल होंगे। महोबा जिले से 60 बसों से अनुसूचित जाति के लोग कार्यक्रम में पहुंचेंगे। बताया कि महिलाओं के आरक्षण की तरह ही अनुसूचित जाति में भी आरक्षण का प्रावधान किया गया है। सम्मेलन में हर जिले से पांच से छह हजार लोगों को ले जाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधान परिषद सदस्य जितेंद्र सिंह सेंगर ने कहा कि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम रखा गया है। भाजपा बड़ी सोच के साथ कार्य कर रही है और हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। देश के 135 करोड़ की आबादी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना परिवार मानते हैं। लोगों की सोच रहती है कि उन्हें सम्मान, सुरक्षा व योजनाओं का लाभ मिले, जिसे पार्टी पूरा कर रही है। महोबा से अधिक से अधिक कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इस मौके पर पालिकाध्यक्ष संतोष चौरसिया, जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी, सहकारी बैंक के अध्यक्ष चक्रपाणि त्रिपाठी, नरेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें