फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: महोबा में कार्यकर्ता दो फाड़ भाजपा में गुटबाजी उजागर

Sat, 31 Jan 2026 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शहर की सड़कों पर शुक्रवार की दोपहर बाद मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह व चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत के बीच हुई नोकझोंक और हाई-वोल्टेज ड्रामे की चर्चा सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से चल रही है। घटना के बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं में दो फाड़ की स्थिति बन रही है और भाजपा की गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है।
विज्ञापन

जैसे ही यह मामला सामने आया तो घुटई के एक भाजपा नेता ने विधायक बृजभूषण के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने फेसबुक पर 100 प्रधानों के साथ मिलकर मंत्री का काफिला रोके जाने की मीडिया रिपोर्ट्स को आड़े हाथों लेते हुए लिखा कि विधायक के साथ कुछ गिनती के प्रधान ही थे।
उन्होंने लिखा कि वह ईर्ष्या की राजनीति में अंधे हो गए हैं। इसी तरह से जलशक्ति मंत्री के समर्थक ने फेसबुक पर विवाद का वीडियो शेयर करते हुए विधायक के व्यवहार को घृणित और उनकी मानसिकता का विकृत लिखा गया। एक अन्य यूजर ने लिखा कि विधायक जनता के असली सेवक हैं जाे मंत्री से भी नहीं डरे। कई अन्य यूजर भी विधायक के पक्ष में लिखते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें