महोबा। कोतवाली क्षेत्र के करहराकलां गांव में करंट की चपेट में आने से एक श्रमिक की मौत हो गई। करहराकलां निवासी भगवानदीन (55) खेती के साथ मजदूरी करता था। शुक्रवार की शाम वह घर पर बिजली ठीक कर रहा था। इसी दाैरान करंट की चपेट में आ गया और अचेत होकर गिर गया। परिजन उसे अचेत अवस्था में जिला अस्पताल ले गए जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉ. एहतेशाम खान ने उसे मृत घोषित कर दिया। पत्नी कमलेश देवी ने बताया कि बिजली सुधारते समय करंट की चपेट में आने से पति आ गए थे। अस्पताल प्रशासन ने शव को जिला अस्पताल के मोर्चरी में रखवाते हुए मामले की सूचना पुलिस को दी है। परिजन ने बिजली निगम से आर्थिक सहायता राशि दिलाए जाने की मांग की है। (संवाद)