फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: पाइपलाइन फटी, 50 हजार की आबादी पेयजल संकट से जूझी

विज्ञापन
फोटो 25 एमएएचपी 04 परिचय-शहर के चरखारी बाईपास मार्ग पर पाइपलाइन फटने से बर्बाद हो रहा पानी। संव
विज्ञापन
महोबा। शहर के चरखारी बाईपास में फोरलेन सड़क के निर्माण के दौरान दो स्थानों पर मुख्य पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। शनिवार की सुबह जैसे ही आपूर्ति खोली गई तो तेज फव्वारे के साथ पानी बर्बाद होने लगा। हजारों लीटर पानी बहने से सड़क जलमग्न हो गई। इससे शहर की 50 हजार की आबादी को पेयजल आपूर्ति नहीं हो सकी। पाइपलाइन कब दुरुस्त होगी, इसका जवाब जिम्मेदारों के पास नहीं है।
विज्ञापन

यूपी-एमपी की सीमा पर स्थित उर्मिल बांध से महोबा पेयजल पुनर्गठन योजना के तहत शहर की डेढ़ लाख की आबादी को पेयजल आपूर्ति की जाती है। इस समय शहर के चरखारी बाईपास मार्ग को फोरलेन बनाने का काम लोक निर्माण विभाग की ओर से कराया जा रहा है। सड़क के दोनों ओर खोदाई कराए जाने से मुख्य पाइपलाइन दो स्थानों से क्षतिग्रस्त हो गई। इससे शनिवार को रामकथा मार्ग, गल्ला मंडी, शक्तिनगर समेत छह से अधिक मोहल्लों की पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। लोग सुबह नलों से पानी आने का इंतजार करते रहे लेकिन बूंद नहीं टपकी। मुख्य पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से आगामी कई दिन तक आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद नहीं है।
रामप्रताप, दिनेश, हरीओम, नरेंद्र, कपिल, राजेश आदि का कहना है कि लोक निर्माण विभाग की ओर से फोरलेन सड़क का निर्माण बेहद धीमी गति से कराया जा रहा है। पहले पाइपलाइन शिफ्टिंग के नाम पर कई दिन तक बिजली व पानी आपूर्ति प्रभावित रही। पाइपलाइन फटने की सूचना विभागीय अधिकारियों को दी गई लेकिन कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा। शहर में पेयजल आपूर्ति करने वाली कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर शैलेष सिंह का कहना है कि पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से शहर के कुछ मोहल्लों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई है। लाइन दुरुस्त कराने के लिए लोक निर्माण विभाग से कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 25 एमएएचपी 04 परिचय-शहर के चरखारी बाईपास मार्ग पर पाइपलाइन फटने से बर्बाद हो रहा पानी। संव

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें