फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: नाम की स्पेलिंग में अंतर से परिवहन विभाग में अटक रहे काम

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। परिवहन विभाग के कार्यों में वाहन मालिकों को नाम की स्पेलिंग में मामूली अंतर से परेशानी हो रही है। गाड़ी ट्रांसफर कराने, प्रदूषण प्रमाण पत्र जारी कराने जैसे कार्यों में यह समस्या आ रही है। आधार कार्ड और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) में नाम की स्पेलिंग में गड़बड़ी से ऑनलाइन प्रक्रिया अटक जाती है। यह स्थिति विभागीय अधिकारियों के लिए भी समाधान करना एक चुनौती बन गई है।
विज्ञापन

ऑनलाइन व्यवस्था लागू होने के बाद से वाहन ट्रांसफर व प्रदूषण प्रमाण पत्र जैसे कार्य ऑनलाइन हो गए हैं लेकिन यदि वाहन स्वामी के आधार कार्ड और आरसी में नाम की स्पेलिंग भिन्न होती है तो ऑनलाइन आवेदन अस्वीकृत हो जाता है। ऐसी स्थिति में वाहन मालिक नाम सही कराने के लिए परिवहन विभाग पहुंचते हैं। अधिकारी उन्हें डीलर के पास जाने या स्टांप पेपर पर लिखकर देने की सलाह देते हैं। वाहन मालिकों को स्टांप पेपर तैयार करवाना पड़ता है।
एआरटीओ दयाशंकर ने बताया कि ऑनलाइन व्यवस्था छोटी सी गड़बड़ी भी स्वीकार नहीं करती है। मोबाइल अपडेट के साथ नाम और अन्य विवरणों की स्पेलिंग में सुधार कराना आवश्यक है। यह सुनिश्चित करेगा कि भविष्य में ऑनलाइन कार्यों में कोई रुकावट न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें