फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज के विकास में महिलाओं का योगदान अहम : सीमा

Tue, 10 Mar 2026 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 09 एमएएचपी 14 परिचय-कार्यक्रम में बोलतीं सुप्रीम कोर्ट में भारत सरकार की अ​धिवक्ता सीमा पट - फोटो : 1
विज्ञापन
महोबा। भाजपा कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर महिला आत्मरक्षा एवं विधिक जागरूकता विषय पर संगोष्ठी आयोजित हुई। इसमें मुख्य अतिथि सुप्रीम कोर्ट में भारत सरकार की अधिवक्ता व भारतीय तीरंदाजी संघ की आंतरिक शिकायत समिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा पटनाहा सिंह ने कहा कि सनातन काल से लेकर वर्तमान तक समाज के निर्माण और विकास में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
विज्ञापन



विशिष्ट अतिथि अधिवक्ता ज्योति चतुर्वेदी ने भी महिलाओं को कानूनी जागरूकता से संबंधित जानकारी दी। इसके बाद रंगपंचमी के अवसर पर फूलों से होली खेलकर उत्सव मनाया। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डॉ. विभा पुरवार, भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री साधना तिवारी, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष दिलाशा तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें