फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3.69 करोड़ रुपये से बनेगा महिला जिला अस्पताल

Mon, 30 Apr 2018 10:49 PM IST
mahoba
विज्ञापन
निर्माण के लिए गिराई जा रही जर्जर इमारत - फोटो : amarujala
विज्ञापन
महोबा।
विज्ञापन

पुराने नेत्र चिकित्सालय की भूमि पर जल्द ही जिला महिला अस्पताल का निर्माण शुरू होगा। सात करोड़ की लागत से होने वाले महिला अस्पताल के निर्माण के लिए 3.69 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया गया है। अगले माह से निर्माण शुरू होने की उम्मीद है। कार्रदाई संस्था सीएनडीएस ने पुरानी इमारत को गिराने का काम लगभग पूरा कर लिया है। नया अस्पताल बनने से मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।            
गौरतलब है कि जिला अस्पताल की इमारत में महिला अस्पताल चल रहा है। जगह कम होने से मरीजों को दिक्कत हो रही है। प्रतिदिन दो सैकड़ा मरीजों की ओपीडी, नवजात शिशुओं और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण, जांचें, लेबर रूम व दो वार्डों में प्रसूता महिलाओं को भर्ती कर काम चलाया जा रहा है। महिला अस्पताल के निर्माण को लेकर लंबे समय से मांग चली आ रही थी। शासन ने जिला महिला अस्पताल के निर्माण को लेकर हरी झंडी दे दी है। जिससे महिला अस्पताल की सुविधाओं में इजाफा होगा।             
विज्ञापन

शासन ने जिला महिला अस्पताल के निर्माण के लिए सात करोड़ रुपये मंजूर कर दिए है। प्रथम चरण में 3.69 लाख रुपये का बजट भी जारी कर दिया है। कार्रदाई संस्था के ठेकेदारों ने जिला नेत्र चिकित्सालय की भूमि पर बनने वाले महिला अस्पताल के निर्माण को लेकर पुरानी जर्जर बिल्डिंग को गिराने का काम पूरा कर लिया है। कुछ कमरों को गिराया जाना है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुनीत कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि शासन ने महिला अस्पताल के निर्माण के लिए लगभग 50 फीसदी बजट जारी कर दिया है। अगले माह से निर्माण शुरू हो जाएगा। जल्द ही मरीजों को बेहतर सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।        
विज्ञापन

इनसेट      
दो मंजिला बनेगी इमारत      
महोबा। जिला महिला अस्पताल की इमारत दो मंजिला बनाई जाएगी। अस्पताल में 90 बेड डाले जाएंगे। इसके अलावा लेबर रूम, जांच कक्ष, टीकाकरण कक्ष, कार्यालय आदि का संचालन अलग अलग कक्षों से होगा। ओपीडी में मरीजों को देखने की व्यवस्था अलग से रहेगी। इसके अलावा दवा वितरण व पंजीयन कक्ष भी अलग अलग स्थापित कराएंगे जाएंगे। इससे मरीजों को दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें