फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: शालिग्राम-तुलसी विवाह में कृष्ण भक्ति में डूबीं महिलाएं, गाए मंगल गीत

Mon, 03 Nov 2025 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 02 एमएएचपी 16 परिचय-कीरत सागर तट पर शालिगराम-तुलसी विवाह के दौरान भ​क्तिगीतों पर झूमतीं मह
विज्ञापन
महोबा। कार्तिक स्नान करने वाली महिलाओं ने रविवार को कीरत सागर तट पर भगवान शालिग्राम और तुलसी का विवाह कार्यक्रम आयोजित किया। मंगल गीत गाते हुए महिलाओं ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर जमकर नृत्य किया। आयोजन देखने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

इन दिनों कार्तिक माह चल रहा है। इसमें महिलाएं सुबह से स्नान करके भगवान की भक्ति में लीन हो जाती हैं। रविवार की भोर होते ही महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सजकर कीरत सागर तट पर पहुंचीं।
यहां एकत्र होकर स्नान करके उन्होंने भगवान शालिगराम (विष्णु) और तुलसी माता का विवाह संपन्न कराया। इस दौरान मंगल गीतों और भजनों की गूंज से पूरा तट भक्तिमय वातावरण में डूब गया।
विज्ञापन

मान्यता है कि कार्तिक मास में प्रतिदिन स्नान और तुलसी पूजा करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है। तुलसी विवाह के दिन भगवान शालिग्राम और तुलसी का विवाह कर महिलाएं अपने परिवार की मंगलकामना करती हैं। तुलसी विवाह के दौरान महिलाओं ने पैर पखारने की रस्म भी निभाई।

फोटो 02 एमएएचपी 16 परिचय-कीरत सागर तट पर शालिगराम-तुलसी विवाह के दौरान भक्तिगीतों पर झूमतीं मह

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें