फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में नहाने गई महिला पानी में डूबी, लोगों ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चुरबरा में तालाब में नहाने गई महिला का पैर फिसलने से वह गहरे पानी में डूब गई। आसपास मौजूद लोगों ने तालाब में कूदकर किसी तरह महिला को बाहर निकाला। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

ग्राम चुरबरा निवासी राधा (40) पत्नी जुझार सिंह शनिवार की सुबह तालाब में नहाने व कपड़े धोने गई थी। नहाते समय उसका पैर फिसल गया। जिससे वह गहरे पानी में डूबने लगी। यह देख आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने तालाब में कूदकर किसी तरह महिला को बाहर निकाला। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें