फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह से न्याय के लिए भटक रही दहेज उत्पीड़न से परेशान महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। दहेज उत्पीड़न से परेशान महिला न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खाती घूम रही हैं। थाने से लेकर पुलिस उच्चाधिकारियों तक शिकायत के बाद भी ससुरालीजनों केे खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस दूसरे जिले का मामला बताकर पल्ला झाड़ रही है।
विज्ञापन

कोतवाली के ग्राम सेला खालसा निवासी आशाराम ने अपनी पुत्री आरती की शादी मई 2019 को नरेंद्र सिंह पुत्र प्रेमचंद्र निवासी बुधौलियाना थाना राठ जनपद हमीरपुर के साथ की थी। शादी के समय मांग अनुसार भरपूर दान-दहेज दिया था, लेकिन शादी के बाद से ससुरालीजन 50 हजार रुपये की नगदी व बाइक की मांग करने लगे। 9 जनवरी को ससुरालीजनों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर आरती की मारपीट की और घर से निकाल दिया। पीड़िता के पिता ने थाना राठ पहुंच घटना की तहरीर सौंपी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। राठ थाने में न्याय न मिलने पर पीड़िता ने कुलपहाड़ थाना समेत पुलिस उच्चाधिकारियों को शिकायत की लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हो सका। पीड़िता के पिता आशाराम का आरोप है कि वह एक माह से पुत्री को साथ में लेकर न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है। राठ व कुलपहाड़ पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। अब वह डीआईजी से दुखड़ा सुनाएगा। उधर कोतवाली प्रभारी कुलपहाड़ अभिमन्यु यादव का कहना है कि मामला राठ थाने का है। घटना उनके थाना क्षेत्र की नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें