भीख मांगकर गुजारा करने वाली एक महिला ने रविवार को पीपीएन चौराहे पर एक महिला ने उत्पात मचाया। इससे चौराहे पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने महिला को हटाकर रास्ता साफ कराया।
महिला रविवार की देर शाम को पीपीएन चौराहे पर स्टेशन जाने के लिए आटो में बैठी। आटो चालक ने महिला को स्टेशन न ले जाने की बात कही। इससे महिला भड़क गई और हंगामा शुरू कर दिया।
महिला का हंगामा देख वहां भीड़ जमा हो गई। इससे चौराहे पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा करने वाली महिला को सड़क से हटाया। इसके बाद यातायात व्यवस्था बहाल हुई।