फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: महिला ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
खन्ना (महोबा)। थाना खन्ना के मवईखुर्द गांव में मायके जाने से मना करने पर महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। मवईखुर्द निवासी रेश्मा (19) मंगलवार को घर पर थी। उसने पति अर्जुन से मायके जाने की बात कही।
विज्ञापन


पति ने बाइक खराब होने और अगले दिन चलने की बात कही। इसके बाद पति मेहनत -मजदूरी के काम से कस्बा कबरई चला गया। दोपहर के समय महिला ने फंदा लगा लिया। शाम को जब परिजन घर पहुंचे तो महिला को फंदे पर लटकता देखा। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि महिला के आत्महत्या करने की जानकारी मिली है। पूछताछ में सामने आया कि महिला मायके जाने की जिद कर रही थी। परिजनों के रोकने पर उसने यह कदम उठाया। घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें