फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: महिला की संदिग्ध हालात में मौत, दहेज हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। कोतवाली कुलपहाड़ के चुरारी गांव में महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के पिता ने ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर जहर खिलाकर मार डालने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के महेबा गांव निवासी भानुप्रताप राजपूत ने अपनी पुत्री सुमन की शादी चार वर्ष पहले चुरारी गांव निवासी अरविंद राजपूत के साथ की थी। शादी के बाद से ससुरालीजन दहेज की मांग को लेकर मारपीट करते हुए प्रताड़ित करने लगे। सुमन ने अपने परिजनों को जानकारी दी थी। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता होने पर ससुरालीजन विदा करा ले गए थे।
मृतका के पिता ने ससुरालवालों पर पुत्री को जहर खिलाकर मार डालने का आरोप लगाते हुए पति समेत पांच लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी लाखन सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें