कबरई (महोबा)। खेत गई महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
थाना कबरई के मकरबई गांव निवासी बलदेव बनाफर की पत्नी रजनी (40) शनिवार की सुबह करीब दस बजे खेत गई थी। अचानक हालत बिगड़ने से वह अचेत होकर गिर गई। आसपास मौजूद किसानों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन चार पहिया वाहन से रजनी को जिला अस्पताल लाए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका का पति बलदेव दिल्ली में रहकर मेहनत-मजदूरी का काम करता है। 15 दिन पहले वह घर लौटा था। घटना से मृतका के दो पुत्र श्रवण व कृष्ण कुमार और तीन पुत्रियों रोहिणी, काजल और रागिनी का रो-रोकर बुरा हाल है। (संवाद)