फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने जहर खाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर किशोरी समेत तीन लोगों ने जहर खा लिया। एक महिला की उपचार के समय मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली चरखारी के ग्राम कनेरा निवासी संतोष कुमारी (30) पत्नी शिवकुमार ने सोमवार की सुबह किसी बात से नाराज होकर घर पर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी चरखारी ले गए। हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के पति ने बताया कि उसकी पत्नी के पेट में दर्द रहता था। कई जगह उपचार कराया, लेकिन आराम नहीं मिला। इससे वह परेशान रहती थी और जहर खाकर जान दे दी। पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुट गई है। महिला की मौत से उसके दो बच्चों व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

दूसरी घटना थाना श्रीनगर के ग्राम सिजहरी की है। जहां मोहिनी (19) पुत्री बृजलाल ने किसी बात से नाराज होकर घर पर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। एक अन्य घटना में ग्राम दिसरापुर निवासी क्रांति (16) पुत्री ऊदल ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। परिजनों द्वारा उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें