फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: अवसाद में महिला ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
- महोबा के खरेला थाना क्षेत्र के गांव बसौठ में घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। महोबा के खरेला थाना क्षेत्र के गांव बसौठ निवासी महिला ने बीमारी से तंग आकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर खुदकुशी कर ली। घटना से परिजन बेहाल हैं।
गांव निवासी प्रेमा (58) कई दिनों से अस्वस्थ थी। पति बेनीप्रसाद यादव ने बताया कि बुधवार दोपहर वह बकरियां चराने गए थे। घर पर प्रेमा और बेटा विजय थे। इसी दौरान बेटा भी कुछ देर के लिए पड़ोस में चला गया तभी प्रेमा ने अवसाद में अज्ञात विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ देर बाद जब बेटा घर लौटा तो उसने मां को उल्टी करते देखा।
विज्ञापन

शाम करीब तीन बजे पड़ोसियों की मदद से प्रेमा को सीएचसी ले गए। यहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन पहले ही उसने दम तोड़ दिया। पति ने बताया कि उनकी तीन बेटियों की शादी हो चुकी है। इकलौता बेटा अविवाहित है। खेती कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें