फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: घरेलू कलह में महिला ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

श्रीनगर (महोबा)। थाना श्रीनगर के बसौरा गांव में घरेलू कलह से परेशान महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय परिजन खेतों पर गए थे जबकि बच्चे खेल रहे थे। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
बसौरा गांव निवासी गोविंद राजपूत के दो मकान हैं। दोपहर करीब दो बजे परिजन खेतों पर काम करने गए थे। घर पर उसकी पत्नी केशकली (26) व तीन मासूम बच्चे थे। तभी महिला ने मकान के कमरे में पंखे के हुक से रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। जब परिजन घर लौटे तो महिला को फंदे पर लटकता देख उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना से मृतका की दो पुत्री रितिका व रुचि और पुत्र हिमांशु का रो-रोकर बुरा हाल रहा। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया घरेलू कलह का मामला सामने आया है। घटना की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें