महोबा। थाना श्रीनगर के तिंदौली निवासी अनिल (30) सोमवार की शाम बाइक से महोबा से घर लौट रहा था। तभी हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी तरह ज्योराहा निवासी अमर, मुख्यालय निवासी कोमल, हरद्वार निवासी नजर, इमलीबरा निवासी रितिक, गांधीनगर निवासी शिवम, अनघौरा निवासी पवन, दिसरापुर निवासी मनोज, ज्योराहा निवासी शिवबदन, बंधानवार्ड निवासी धीरेंद्र, खरेला निवासी चंद्रपाल और समर अन्य सड़क हादसों में घायल हो गए। सभी के जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं। (संवाद)
युवती समेत तीन ने खाया जहर, भर्ती
महोबा। जिले में युवती समेत तीन लोगों ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। कोतवाली चरखारी के नौसारा गांव निवासी रोशनी (28) सोमवार की रात घर पर थी। तभी किसी बात से नाराज होकर उसने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर जहर खाने की बात परिजनों को बताई। तब परिजन उसे सीएचसी चरखारी ले गए लेकिन हालत में सुधार न होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसी तरह कुलपहाड़ निवासी रामकिशोर (45) व टिलवापुरा निवासी बृजेद्र (23) ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। (संवाद)
तमंचा व कारतूस के साथ अपराधी गिरफ्तार
महोबा। थाना खन्ना पुलिस ने एक शातिर अपराधी को तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष यज्ञनारायण भार्गव के नेतृत्व में गठित टीम ने तिलहन बाबा तालाब के पास से करन यादव को गिरफ्तार किया। जिसके पास से देसी तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़ा गया युवक शातिर अपराधी है। जिसके खिलाफ थाने में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ ऑर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया। (संवाद)