फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: महिला ने जहर खाकर दी जान, दहेज उत्पीड़न का आरोप

Sat, 03 Jan 2026 01:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शहर कोतवाली के मामना गांव में एक महिला ने जहर खाकर जान दे दी। उसके पिता ने ससुरालियों पर दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली चरखारी के तिसौनी गांव निवासी हरीसिंह ने अपनी बेटी साधना (24) की शादी वर्ष 2021 में मामना निवासी जगदीश के बेटे राहुल से की थी। लेकिन शादी के बाद से ससुरालीजन और दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। इसी से आहत होकर बृहस्पतिवार की देर शाम साधना ने जहर खा लिया। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। यहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। कोतवाल मनीष कुमार पांडेय का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें