आल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के तत्वावधान में
तीस दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण का मंगलवार को समापन हो गया।
कार्यक्रम में महिलाओं को समय के साथ चलकर स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित
किया गया। इसके साथ ही महिला सशक्तिकरण पर भी जोर दिया गया।
मंगलवार को ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में परियोजना निदेशक हुबलाल ने कहा कि ब्यूटी पार्लर काफी अच्छा व्यवसाय है, इसके द्वारा अच्छी आमदनी भी की जा सकती है। महिलाएं मेहनत और ईमानदारी के साथ कार्य करके स्वरोजगार अपनाएं। कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी ने कहा कि संघर्ष करने वालों को एक दिन सफलता अवश्य मिलती है, लेकिन व्यक्ति की सोच और विचार उन्नत होने चाहिए, तभी वह कामयाबी की सीढ़ी पर चढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपनी सोच बदलनी होगी और गृहस्थी के साथ-साथ स्वरोगार अपना कर अपना और अपने परिवार का भविष्य उज्जवल बनाने में सहयोग कर सकती हैं। इस मौके पर ग्रामोन्नति संस्थान के निदेशक डा. अरविंद खरे ने कहा कि आधुनिक युग में महिलाएं अच्छे ढंग से स्वरोजगार को अपनाकर अपने घर परिवार के भरण पोषण में सहयोग कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि इस युग में महिलाओं को आत्मनिर्भर होने की आवश्यकता है। इस मौके पर संस्थान के निदेश हरनारायण मिश्रा, तन्मय पांडेय, गोपाल कृष्ण, विनय कुमार सहित अन्य संस्थान के लोग मौजूद रहे ।