फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: सर्दी की दस्तक, 19 डिग्री के नीचे पहुंचा रात का तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। बुंदेलखंड की पठारी धरती पर अब ठंड का असर बढ़ने लगा है। सुबह व शाम के साथ रात में भी ठंडक महसूस होने लगी है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि एक सप्ताह बाद तापमान में और गिरावट होगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह के समय ठंड का अहसास हुआ। इस समय में वाहनों में सफर करने वाले लोगों को कुछ ज्यादा ही ठंडक महसूस हुई। हालांकि, सुबह आठ बजे के बाद धूप खिलने से ठंड कम हुई। दिन भर मौसम साफ रहा। वहीं, शाम के समय गुलाबी ठंडक फिर से शुरू हो गई। इस दौरान मौसम का अधिकतम तापमान 32 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, आर्द्रता 56 फीसदी व हवाओं की रफ्तार छह किमी प्रति घंटा दर्ज की गई। उधर, कृषि विज्ञान केंद्र बेलाताल के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रजनीश मिश्रा का कहना है कि अगले एक सप्ताह तक मौसम में खास बदलाव के आसार नहीं हैं। दिन में धूप खिलेगी और अधिकतम तापमान लगभग स्थिर रहेगा। हालांकि, रात के तापमान में धीरे-धीरे मामूली गिरावट आने से ठंड बढ़ेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें