फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबादी से बाहर खुलेंगी दुकानें

Wed, 05 Apr 2017 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
विज्ञापन
wine shop - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महोबा।
विज्ञापन

आबादी से 500 मीटर दूर शराब की दुकानें खोलने के शासन के आदेश पर शराब विक्रेता परेशान हैं। इनकी अधिकतर दुकानें बस्ती के अंदर हैं। शराब विक्रेता अब बस्ती के बाहर दुकानों की तलाश में जुट गए। वहीं, आबकारी विभाग भी इन दुकानों को गैर आबादी वाले स्थानों में शिफ्ट करने को सूची तैयार करने में जुटा है।  
  मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने नेशनल हाइवे के बाद अब बस्ती से 500 मीटर की दूरी पर शराब की दुकानें खोलने के आदेश दिए हैं। पूर्व के आदेशों के तहत हाईवे से अपनी दुकानें समेत आबादी में इन्हें खोलने के बाद नए आदेश ने शराब विक्रेताओं की फजीहत कर दी है। ये एक बार फिर दुकान की तलाश में मारे मारे फिर रहे हैं। हालांकि मंगलवार को बस्ती के अंदर की शराब दुकानें खुली रहीं और शराब बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 उधर, आबकारी अधिकारी अश्विनी कुमार ने बताया कि हाल में हाइवे से दुकानें हटाई गईं थीं जो बस्ती में पहुंच गईं। अब बस्ती से दुकानें हटवाने के बाबत आदेश मिला है। इसमें आबादी के अलावा मंदिर, मस्जिद व स्कूल से 500 मीटर की दूरी पर शराब की दुकान खोलने की बात कही गई है। विभाग अपनी ओर से ऐसे क्षेत्रों की सूची तैयार कर रहा है जो आदेशों के मानदंड को पूरा करते हों।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें