फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली शराब फैक्टरी का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। अवैध शराब के खिलाफ जारी अभियान में पुलिस ने सतारी गांव में पहाड़ी के पास छापा मारकर नकली शराब बनाते चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से भारी मात्रा में नकली शराब व उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी कुलपहाड़ रविंद्र कुमार तिवारी को सतारी गांव के पास जंगल में झोपड़ी के अंदर कुछ लोग पंचायत चुनाव को प्रभावित करने के लिए नकली शराब बना रहे हैं। कोतवाली प्रभारी ने एसएसआई देवेंद्र कुमार मिश्रा, एसआई अनमोल सिंह व पुलिस फोर्स के साथ छापा मारा। यहां से निर्भय सिंह यादव निवासी सतियनपुरा,
दुष्यंत सिंह यादव व राहुल यादव निवासीगण रावतपुरा खुर्द व भरत निवासी कांशीराम कॉलोनी को नकली शराब बनाते गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने 141 र्क्वाटर नकली शराब, 477 खाली र्क्वाटर, 421 नकली स्टीकर, एक बोतल ओरेंज फ्लेवर, पैकिंग मशीन, चार प्लास्टिक केन में 140 लीटर बनी शराब, 1,890 ढक्कन व 2,229 नकली छपे हुए रैपर के साथ दो बाइकें बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ साजिश, धोखाधड़ी, आबकारी अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें