फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में डॉक्टरों की कमी जल्द दूर करेंगे: ब्रजेश पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने देर शाम जिला अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत परखी। उन्होंने जिला अस्पताल में डॉक्टरों की कमी को जल्द दूर करने का भरोसा दिया। सीएमओ को निर्देश दिए कि अस्पताल के प्रवेश द्वार की ऊंचाई और बढ़ाई जाए। बाहर की दवाएं न लिखी जाएं। यदि कोई डॉक्टर बाहर की दवा लिखते पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएम ने वार्डों में भर्ती मरीजों से मिलनेे वाली स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। इस दौरान सीएमओ डॉ. डीके गर्ग को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के निर्देश दिए। उन्होंने जन औषधि केंद्र का जायजा लेकर मरीजों को लाभ दिलाने की बात कही। उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई बेहतर रखने और मरीजों को मीनू के हिसाब से समय पर भोजन दिए जाने के निर्देश दिए।

इसके बाद डिप्टी सीएम ने मामना गोशाला का निरीक्षण कर चारा, भूसा, साफ-सफाई, पानी, बिजली आदि की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गायों को गुड़ व केला भी खिलाए। ड्रग वेयर हाउस के निर्माणाधीन भवन को देखा। यह भवन 9.57 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। उन्होंने कार्यदायी संस्था को इस भवन को चिकित्सा विभाग को हैंडओवर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस मौके पर सदर विधायक राकेश गोस्वामी, चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी, एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर, जिला प्रभारी रामनरेश तिवारी, डीएम मनोज कुमार, एसपी अपर्णा गुप्ता, एडीएम रामप्रकाश, सीडीओ चित्रसेन सिंह मौजूद रहे।
इसके बाद डिप्टी सीएम ने पार्टी कार्यालय में पदाधिकारियों को संबोधित करने के बाद रहेलिया सूर्य मंदिर व गोरखगिरि का भ्रमण किया। उन्होंने पर्यटन की दृष्टि से इन स्थलों को और विकसित किए जाने के निर्देश दिए। कहा कि गोरखगिरि में रोपवे का निर्माण जल्द शुरू कराया जाएगा।
कलेक्ट्रेट सभागार में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की अध्यक्षता में विकास कार्यों व जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि के संबंध में किसानों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होना चाहिए। बीमा कंपनियों से कहें कि बीमित किसानों का मानक के अनुसार भुगतान कराएं। उन्होंने सीवीओ ओमप्रकाश से कहा कि कोई भी गोवंश सड़कों पर नहीं दिखना चाहिए। चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत ने कहा कि विधायक निधि से बिजली कनेक्शन दिए गए थे। वह कार्य पूरा नहीं हुआ। डिप्टी सीएम ने इसे जल् पूरा कराने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग से जानकारी लेने के बाद उन्होंने कहा कि पुरानी सड़क अधूरी नहीं रहनी चाहिए।
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि महोबा जनपद विकास के मामले में नंबर एक पर हो और सर्वश्रेष्ठ जनपद के रूप में स्थापित हो, इसके लिए हमारी प्रतिबद्घता है। केंद्र और प्रदेश की सभी योजनाएं धरातल पर शत-प्रतिशत उतरे इसके लिए स्थलीय निरीक्षण करेंगे और महोबा जनपद को सर्वश्रेष्ठ जनपद के रूप में स्थापित करने के लिए हमारी सरकार लगातार काम कर रही है। मेडिकल कॉलेज का निर्माण शुरू न होने के सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि इंतजार करिए। निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा।
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मंगलवार की शाम दो दिवसीय दौरे पर महोबा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने माफिया अतीक अहमद को मिली सजा के सवाल पर कहा कि प्रदेश में कानून का राज स्थापित करने की हमारी प्रतिबद्घता है। सौ से अधिक मुकदमे दर्ज होने के बाद भी पिछली सरकारों ने पैरवी नहीं की लेकिन योगी सरकार ने सभी आपराधिक मामलों में गंभीरता से पैरवी की है। इसके चलते ही आज माफिया अतीक को उम्रकैद की सजा मिली है।
उन्होंने कहा कि माफिया अतीक को आजीवन कारावास की सजा मिलने से पूरे प्रदेश में एक अच्छा संदेश गया है। लोगों को महसूस हुआ है कि प्रदेश में कानून का राज है। राहुल गांधी के मामले व कांग्रेस के पक्षपात के आरोप के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह अदालत का निर्णय है और सवाल का जवाब टाल दिया।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें