महोबा। सपा के स्पोर्ट विंग प्रभारी हसन उद्दीन सिद्दीकी के जनपद आगमन पर सपा लोहिया सभागार में माल्यार्पण कर जिला अध्यक्ष प्रान सिंह यादव ने उनका स्वागत किया।
सिद्दीकी ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार आने पर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने कहा सपा सरकार में हमेशा खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का काम किया है। कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री सिद्धगोपाल साहू, जिला उपाध्यक्ष चौधरी रोहित सिंह यादव, जिला महासचिव मोहम्मद शाकिर, मनोज तिवारी, पूर्व जिला अध्यक्ष बाबू मंसूरी, अमित यादव, रघुवीर यादव, जमीला बनो, अंशुल यादव, कृष्णा रिछारिया समेत अन्य लोग मौजूद रहे।