फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। थाना श्रीनगर के ज्योरइया गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने सोते समय पत्नी की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर अपर एसपी, सीओ और थानाध्यक्ष ने घटनास्थल की जांच करते हुए परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

ज्योरइया गांव निवासी कमलेश कुमार कुशवाहा मजदूरी का काम करता है। उसकी शादी छह साल पहले थाना कबरई के पहरा निवासी अनीता (27) के साथ हुई थी। उनके दो जुड़वा बच्चे रोहित व अंकित हैं। शादी के बाद से पति दहेज में एक लाख रुपये की मांग कर रहा था। जिसको लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। अनीता के मायके में सोमवार को शादी थी। शादी में शामिल होने के लिए पति, पत्नी और बच्चे गए थे। मंगलवार को सभी लोग वापस घर लौट आए थे। शाम को पति-पत्नी के बीच कहासुनी व हाथापाई हुई थी। जिसके बाद सभी लोग छत पर सो गए।
बुधवार सुबह करीब पांच बजे पति कमलेश ने सोते समय पत्नी अनीता के गले पर एक के बाद एक कई प्रहार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर अपर एसपी सत्यम, सीओ चरखारी उमेशचंद्र व थानाध्यक्ष गणेश कुमार गुप्ता मौके पर पहुंचे और जांच की। मृतका के पिता गहरा निवासी मूलचंद्र कुशवाहा ने थाने में तहरीर देकर आरोपी कमलेश के खिलाफ दहेज हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। एसपी अपर्णा गुप्ता का कहना है कि घरेलू विवाद में पति द्वारा पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या किए जाने की सूचना मिली थी। अधिकारियों ने जांच कर साक्ष्य जुटाए हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है।
विज्ञापन

चीखते रहे जुड़वा बच्चे.... मम्मी को मत मारो पापा

थाना श्रीनगर के ज्योरइया गांव में छत पर जुड़वा बच्चों के साथ सो रही महिला पर पति ने कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया। चीख सुनकर बच्चे जाग गए। दोनों जुड़वा बच्चे जोर-जोर से चीखते रहे कि पापा मम्मी को मत मारो लेकिन पिता का दिल नहीं पसीजा। एक के बाद एक कई प्रहार करने से महिला की मौके पर मौत हो गई। आंखों के सामने मां की मौत का खौफनाक मंजर देखकर बच्चे सहम गए।
ज्योरइया गांव निवासी कमलेेश कुमार की शादी छह साल पहले अनीता के साथ हुई थी। उसके दो जुड़वा बच्चे रोहित व अंकित करीब पांच वर्ष के हैं। रात के समय पति-पत्नी के बीच काफी देर तक कहासुनी हुई। जिससे नाराज होकर पत्नी अपने दोनों बच्चों को लेकर छत पर चली गई। पत्नी व बच्चों के सोने पर पति भी छत पर लेट गया। तड़के सुबह अचानक सिर पर खून सवार होने पर पति नीचे उतरा और कुल्हाड़ी लाकर के गले में हमला कर दिया।

पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी कमलेश ने जिला मुख्यालय में बड़ी चंद्रिका के पास एक प्लाट खरीदा था। कुछ रुपये शेष रह गए थे। वह मायके पक्ष के लोगों से 50 हजार रुपये की मांग कर रहा था। मृतका के मायके में शादी समारोह होने पर वह भी शामिल होने गया था। जहां पत्नी के पिता व भाई ने रकम नहीं दी। घर वापस लौटने पर इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और कमलेश ने पत्नी की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें