फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: पत्नी पर चाकू से हमला करने वाले पति को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शहर के सुभाष नगर में शराब के नशे में पत्नी पर चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली पुलिस ने आरोपी का डॉक्टरी परीक्षण कराने के बाद जेल भेजा।
विज्ञापन

सुभाष नगर निवासी रामप्यारी शनिवार की दोपहर घर पर थी। तभी शराब के नशे में पति दिलीप कुमार ने पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया था। गले में कई प्रहार किए जाने से महिला लहूलुहान हो गई थी। सूचना पर पहुंची कोतवाली से भी अभद्रता करते हुए हमला का प्रयास किया था।
घर में मौजूद आरोपी की पुत्री निर्जला ने बताया कि यदि पुलिस और मोहल्लेवासी एकत्र न होते तो पिता उसकी मां की हत्या कर देते। पुत्री की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी दिलीप कुमार के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें