फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: शराब पीने से रोका तो बेटे ने पिता को रॉड से पीटकर मार डाला

विज्ञापन
फोटो 18 एमएएचपी 13 परिचय-ग्योड़ी गांव में खलिहान में मकान बनाकर रह रहे वृद्ध की इस स्थान पर हुई
विज्ञापन
खन्ना (महोबा)। थाना खन्ना क्षेत्र के ग्योड़ी गांव में रविवार रात शराब पीने से रोकने पर बेटे ने पिता की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन




ग्योड़ी गांव निवासी सुंदरलाल वर्मा (70) दस बीघा भूमि पर खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। बीमारी से पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है। बड़ा बेटा जयहिंद खेती के साथ मजदूरी भी करता था जबकि छोटा बेटा मानसिक रूप से कमजोर है। ग्रामीणों के अनुसार जयहिंद आए दिन शराब पीकर घर में विवाद करता था। पिता ने कई बार उसे शराब पीने से रोका पर वह नहीं माना।



रविवार रात सुंदरलाल खलिहान के पास बने मकान के बाहर भोजन करने के बाद लेटे थे। तभी जयहिंद नशे में वहां पहुंचा और शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा। पिता ने उसे शराब पीने से रोका तो वह भड़क गया और पास में पड़ी लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकला। गंभीर घायल वृद्ध को ग्रामीणों ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन




मृतक के दामाद मुलायम ने बताया कि जयहिंद शराब का लती था और इसी को लेकर आए दिन घर में विवाद होता था। नशे की लत के कारण की उसने घटना को अंजाम दिया। आरोपी की पत्नी गुड़िया ने बताया कि घटना के समय वह घर पर थी। उधर थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह का कहना है कि बेटे की पिटाई से घायल वृद्ध की मौत हुई है। अभी तक किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें