फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोकन व्यवस्था से खरीदे जाएंगे गेहूं

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। प्रदेश सरकार के निर्देश पर समर्थन मूल्य योजना के तहत जिले में 15 अप्रैल से 48 क्रय केंद्रों में गेहूं की खरीद होगी। खरीद के दौरान एक ही स्थान पर भीड़भाड़ न हो, इसको लेकर टोकन व्यवस्था लागू की गई है।
विज्ञापन

डीएम एके तिवारी ने बताया कि कोरोना वायरस के प्रभावी रोकथाम व नियंत्रण के लिए गेहूं क्रय केंद्रों पर अनावश्यक भीड़ से बचने और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने को किसानों के लिए टोकन की व्यवस्था लागू की गई है। डीएम ने कहा कि बाहर से आए लोगों की शत-प्रतिशत स्क्रीनिंग एवं स्वच्छ व सुरक्षित भोजन की व्यवस्था कराएं। डीएम ने कहा कि भविष्य में कोरेंटाइन किए जाने वाले व्यक्तियों की संख्या बढ़ सकती है। ऐसे में शेल्टर होम व कम्यूनिटी किचन की संख्या में वृद्धि कर ली जाए, वहां साफ-सफाई, शौचालयों, पानी, बिजली आदि की समुचित व्यवस्था हो। घर से बाहर निकलने पर प्रत्येक व्यक्ति मास्क का प्रयोग करें, इसने लिए राशन की दुकानों, दवा की दुकाओं आदि पर पर्याप्त संख्या में मास्क उपलब्ध रहें। बैकों में भीड़ एकत्र न हो, आदि का पालन करने के डीएम ने निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें