फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में गए युवक का कुआं में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा) थाना क्षेत्र के ग्राम पवा के एक कुआं में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

पवा गांव निवासी मिलन राजपूत( 25) पुत्र जुगल राजपूत शनिवार को मोहल्ले में ही एक शादी में गया था जिसके बाद वह घर नहीं लौटा था। रविवार सुबह गांव की कुछ महिलाएं पानी भरने कुआं में गई थी जैसे ही उन्होंने पानी भरने के लिए रस्सी डाली तो कुआं में शव दिखाई दिया। मृतक के चचेरे भाई हरिओम राजपूत ने थाने में मृत्यु के कारण का पता करने के लिए तहरीर दी है। थाना प्रभारी संजय शर्मा कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है परिजनों ने अभी तक किसी के खिलाफ कोई आरोप नहीं लगाया है। मृत्यु के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें