गाय को कु आं से बाहर निकालते लोग
- फोटो : अमर उजाला
भूख प्यास से तड़प रही गाय कुआं में गिर गई। गाय को युवाओं ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।
कस्बा के हनुमान मंदिर के पास कुआं में सोमवार की देर शाम गाय गिर गई। कुआं से गाय के रंभाने की आवाज पर भीड़ लग गई। यहां मौजूद करीब आधा दर्जन युवाओं ने गाय को बाहर निकालने की कोशिश शुरू की। एक युवक ने कुआं में उतरकर गाय को रस्सी से बांधा। इस रस्सी को बाइकों से खींचा गया।
कड़ी मेहनत के बाद गाय को बाहर निकाल लिया गया। गाय को बचाने में शामिल हरीशंकर, अनिल यादव ने बताया कि सूखा के चलते भूसा चारा की व्यवस्था न होने पर लोगों ने जानवर छोड़ दिए हैं। भूख प्यास से तड़प रहे जानवर कुओं व नालों में गिर जाते हैं। इससे इनकी जिंदगी पर बन आती है।