फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश से मौसम खुशगवार, लोगाें ने ली राहत

Thu, 18 May 2017 10:31 PM IST
महोबा
विज्ञापन
सड़क पर टूटा पड़ा पेड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
पिछले एक पखवारा से भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से बेहाल लोगों ने गुुरुवार को हुई बारिश से राहत की सांस ली। बारिश होने से मौसम खुशगवार हो गया, लेकिन तेज आंधी आने से जगह-जगह पेड़ टूट गए, जिससे आवागमन बाधित रहा और दो लोग घायल हो गए।


जिले में गर्मी से जूझ रहे जनपदवासियों ने गुरुवार को हुई झमाझम बारिश सेे राहत महसूस की। इसके बाद ठंडी हवाओं से मौसम खुशनुमा हो गया। कुछ लोगों ने बारिश का आनंद लिया। करीब आधा घंटे हुई झमाझम बारिश से सड़कें पानी से लबालब हो गई।
विज्ञापन


इससे आवागमन में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। तेज आंधी से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। दो अलग-अलग स्थानों पर पेड़ की डाल गिर जाने से चितहरी गांव निवासी कपूरी (50) पत्नी भगवनादस व पुरादिदवारा निवासी रामसनेही (55) पेड़ की डाल गिरने से घायल हो गए। आल्हा चौक, मदीना मस्जिद चौराहा सहित कई स्थानों पर दुकानों के टीन गिर गए।


आधे घंटे तक हुई तेज बारिश से जल निकासी न होने से नगर नरक बन गया। नालों की सफाई न होने के कारण सड़कों में दो दो फीट पानी भर गए।  कच्चे मार्ग कीचड़युक्त हो गए। जल निकासी न होने के कारण पुरानी गल्लामंडी, पारस होटल, इलाहाबाद बैंक के सामने, पीपीएन चौराहा, विकास भवन मोड़ पर पानी भर जाने से लोगों को दिक्कत हुई।


डीएम बंगले के सामने से निकली एचटी लाइन में पेड़ टूटकर गिर जाने से जिलाधिकारी बंगले की आपूर्ति ठप हो गई। आंधी आने के बाद से तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। कहीं बिजली के तार और कहीं खंभे गिर जाने से बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई।
विज्ञापन


बारिश होने से जिला अस्पताल के इमरजेंसी हाल और रोडवेज वर्कशाप परिसर में पानी भर जाने से मरीज और यात्री खासा परेशान रहे।  इमरजेंसी हाल काफी निचले हिस्से में होने के कारण बारिश होते ही इमरजेंसी हाल में पानी भर जाता है। जिससे इमरजेंसी में भर्ती मरीजों और तीमारदारों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। गुरुवार को हुई तेज बारिश से इमरजेंसी हाल में एक एक फीट पानी भर गया। इसी तरह रोडवेज के वर्कशाप परिसर में पानी भर जाने से यात्रियों को बसों तक आने जाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें