थाना श्रीनगर के ग्राम ननौरा निवासी धनीराम उर्फ भाऊ (70) अपनी रिश्तेदारी में ग्राम किड़ारी आए हुए थे। शनिवार दोपहर वह सड़क किनारे से जा रहे थे। तभी पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें किड़ारी फाटक के पास कुचल दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। घटना पर पहुंचे ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस को सूचना जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं खन्ना प्रतिनिधि के अनुसार, शनिवार को कबरई से गिट्टी लेकर कानपुर जा रहा ट्रक कानपुर - सागर हाईवे पर खन्ना पावर हाउस के पास असंतुलित हो पटल गया। जिससे ट्रक सवार चालक आदित्यनाथ (45) पुत्र रामकरन निवासी बस्ती और क्लीनर रामसेवक (35) पुत्र बिंदेश्वर निवासी नेपाल घायल घायल हो गए। जिन्हें राहगीरों ने आनन फॉनन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खन्ना में भर्ती कराया।