फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: उर्मिल बांध का जलस्तर घटा, डेड लेवल पर पहुंचा पानी

Sat, 22 Jun 2024 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। शहर को पेयजल आपूर्ति मुहैया कराने वाले उर्मिल बांध का जलस्तर घट जाने से पानी तलहटी पर पहुंच गया। डेड लेवल से जूझ रहे बांध में नहर खोदकर पंपिंग सेटों के सहारे पानी को फिल्टर प्लांट तक लाया जा रहा है। ऐसे में यदि समय से बारिश न हुई तो महोबा शहर व श्रीनगर क्षेत्र के 97 गांवों में पेयजल संकट गहरा सकता है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित उर्मिल बांध से महोबा शहर व नमामि गंगे परियोजना के लिए पानी की सप्लाई की जाती है। बारिश न होने से बांध में पानी की उपलब्धता दिन-प्रतिदिन कम होती जा रही है। बांध का जलस्तर डेड लेवल 228 मीटर पर पहुंच गया है। सिंचाई विभाग के आंकड़ों के अनुसार बांध में पानी नहीं है। सिर्फ बांध की सतह में ही पानी की उपलब्धता बची है।
पेयजल आपूर्ति सुचारू रखने के लिए निजी कंपनी ने बांध के गहराई वाले क्षेत्र में दो मोटर पंप लगाए हैं। इसके जरिए पानी इंटेकवेल के ड्रेनेज में गिराया जा रहा है। इसके बाद इंटेक बेल में लगे मोटरों से पानी फिल्टर प्लांट श्रीनगर तक पाइपलाइन के जरिए पहुंचा जा रहा है। ताकि, महोबा शहर में पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से चल सके।
विज्ञापन

वहीं केंद्र सरकार की नमामि गंगे परियोजना को चलाने के लिए कार्यदायी संस्था ने इंटेकवेल तक पानी पहुंच जाने के लिए कई मीटर लंबी नहर की खुदाई की है। इसके जरिए पानी फुटेरा स्थित फिल्टर प्लांट तक पहुंचा जा रहा है। जहां से 97 गांव को पेयजल आपूर्ति की जा रही है।
उर्मिल पेयजल योजना के प्रोजेक्ट मैनेजर शैलेष सिंह का कहना है कि बांध में पानी बहुत कम हो गया है। इसके चलते बांध के नीचे वाले क्षेत्र में जहां पर पानी की उपलब्धता है वहां मोटर लगाए गए हैं। इससे पानी खींचकर इंटेकवेल व फिल्टर प्लांट तक पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें