महोबा। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में अग्निशमन टीम की ओर से सैनिटाइजेशन अभियान चलाया गया। कोरोना संक्रमण से रोकथाम के लिए फायर सर्विस कर्मचारियों ने पुलिस लाइन, थाना कुलपहाड़, थाना अजनर, चौकी बेलाताल, रोडवेज बस स्टैंड, वर्कशॉप, उपकारागार, कलेक्ट्रेट, डूडा कार्यालय आदि स्थानों को सैनिटाइजेशन किया।
इस दौरान लोगों से घरों में रहने और बार-बार साबुन व पानी से हाथ धोने की अपील की। (संवाद)