फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: बानसुजारा बांध से लहचूरा में आया पानी, फिर बढ़ा जलस्तर

Thu, 10 Jul 2025 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। यूपी-एमपी की सीमा पर स्थित लहचूरा बांध में एक बार फिर जलस्तर बढ़ गया। मध्य प्रदेश क्षेत्र में हो रही बारिश के चलते जनपद टीकमगढ़ में स्थित बानसुजारा बांध से 46,610 क्यूसिक पानी लहचूरा बांध में आ गया। हालात को देखते हुए लहचूरा बांध के चार फाटक खोलकर 12,600 क्यूसेक पानी धसान नदी में डिस्चार्ज किया गया। इस दौरान नदी के आसपास के गांवों में अलर्ट जारी कर ग्रामीणों, चरवाहों व मछुआरों को नदी के पास आने से रोका गया।
विज्ञापन

लहचूरा बांध की अधिकतम जल भंडारण क्षमता 182.30 मीटर है। इस समय लहचूरा बांध पूरी तरह लबालब है। आसपास के क्षेत्र में हो रही बारिश, पहाड़ी बांध व सुखनई नदी का पानी पहले से ही लहचूरा बांध में आ रहा है। मंगलवार की दोपहर जनपद टीकमगढ़ में स्थित बानसुजारा बांध के सात फाटक चार-चार फीट ऊंचाई से खोलकर 46,610 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। यह पानी मंगलवार की रात में लहचूरा बांध में आ गया। ऐसे में लहचूरा बांध का जलस्तर बढ़ गया। इसकी सूचना विभागीय अधिकारियों को दी गई। इसके बाद आसपास के गांवों में मुनादी कराकर ग्रामीणों को नदी के पास न आने के लिए सचेत किया गया। साथ ही लहचूरा बांध के चार फाटक दो-दो फीट की ऊंचाई से खोलकर 12,600 क्यूसेक पानी धसान नदी में छोड़ा गया। वहीं, 1,800 क्यूसेक पानी अर्जुन मुख्य नहर व 300 क्यूसेक पानी धसान मुख्य नहर में छोड़ा गया। उधर, अवर अभियंता रामआसरे का कहना है कि बान सुजारा बांध से छोड़ा गया पानी लहचूरा बांध में आ गया। अतिरिक्त पानी को धसान नदी में डिस्चार्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें