फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: चार सूत्री मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति ने सोमवार को अपनी मासिक बैठक में पेंशन की धनराशि 7,500 रुपये से अधिक करने की मांग समेत चार सूत्री मांग की। जिलाध्यक्ष गनेशीलाल चौरसिया ने 7,500 रुपये से अधिक पेंशन देने की मांग की। उन्होंने पति-पत्नी को सुप्रीम कोर्ट के निर्णय अनुसार निशुल्क चिकित्सा सुविधा देने की भी मांग की। समिति ने योजना से बाहर लोगों को शामिल कर पांच हजार रुपये प्रतिमाह देने की मांग की। चौरसिया ने मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। यह बैठक संगठन के संयोजक शमी अहमद की अध्यक्षता में रोडवेज परिसर में हुई। बैठक में आकिल रजा, दीन मोहम्मद, ईश्वरदयाल चौरसिया, देवेंद्र कुमार, भूपेंद्र सिंह मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें