फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: सड़क दुर्घटनाओं में युवक समेत सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा/खन्ना। अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में युवक समेत सात लोग घायल हो गए। कस्बा खन्ना निवासी अमित सिंह रविवार की रात बाइक से पड़ोसी आयुष यादव के साथ किसी कार्य से रीवन पुलिस चौकी जा रहा था। डायवर्जन के चलते सड़क किनारे खड़े ट्रक से बाइक टकरा गई। हादसे में अमित गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज कानपुर रेफर किया गया है जबकि आयुष यादव को मामूली चोटें आईं है। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इसी तरह बरा गांव निवासी शीबू, खरेला निवासी मुन्नी, आलमपुरा निवासी बबलू नामदेव, जुझार निवासी छुट्टन व चिचारा निवासी यश अन्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें