फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूम-घूमकर बताई सपा सरकार की उपलब्धियां

Mon, 10 Aug 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
सपाइयों की साइकिल यात्रा गांव और गलियों में घूम रही है। तीन दिन से सुबह से शाम तक लाल टोपी लगाए साइकिल पर सवार सपाई लोगों को सरकार की योजनाएं बताने में जुटे हैं। साइकिल यात्रा का गांव-गांव स्वागत हो रहा है।
विज्ञापन

 
खन्ना प्रतिनिधि के अनुसार गल्ला मंडी मैदान में साइकिल यात्रा दौरान पूर्व मंत्री सिद्धगोपाल साहू ने कहा कि सपा की बढ़ती लोकप्रियता से अन्य दल परेशान हैं।

उन्होंने कहा कि सपा सरकार के सवा तीन साल के कार्यकाल में लागू की गई योजनाओं का गांव-गांव असर दिख रहा है। समाजवादी पेंशन का लाभ हर गांव में पर दिया जा रहा है।
विज्ञापन


खन्ना से शुरू हुई साइकिल यात्रा बरभौली, बन्नी, पुरा, बहिंगा, कुलकुआं, खिरुही,  खमरिया, पचपहरा, सिरसीकला, सिरसीखुर्द सहित तमाम गांवों में पहुंची। चिचारा प्रतिनिधि के मुताबिक साइकिल यात्रा में शामिल सपाइयों ने गांव-गांव जाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।

सपाइयों का मानसिंह यादव, डा. प्रेमनारायण, बालगिरि यादव, शिवशंकर साहू, त्यागी, मुन्ना ने स्वागत किया। पूर्व महासचिव पप्पू राठौर, रमेश यादव, सुखराम, राजेश शिवहरे, लाला विश्वकर्मा, मुंशी साहू, फरीद खान, पूर्व प्रधान मूलचंद्र पाल, रामबहादुर सविता, राममिलन कुशवाहा, ब्रजकिशोर शुक्ला, देशराज वर्मा भी मौजूद रहे।

कुलपहाड़ प्रतिनिधि के अनुसार सपा नगर अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष पप्पू यादव के नेतृत्व में साइकिल यात्रा निकाली गई। विधायक उर्मिला राजपूत ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। इस मौके पर सपा महिला सभा जिलाध्यक्ष मैमूना खातून, अवधकिशोरी, निकहत फातमा मौजूद रहीं।

नगर में पूरे दिन सपाइयों की साइकिल दौड़ती रही। मोहम्मद शाकिर, सुनिल रैकवार, डा. हरिश्चंद्र विश्वकर्मा, लक्ष्मण सिंह, हसरत अली, मुन्ना प्रधान सहित तमाम सपाई मौजूद रहे।

चरखारी प्रतिनिधि के अनुसार सपा जिलाध्यक्ष बाबू मंसूरी, पूर्व महामंत्री मुईनुद्दीन मुइया, मुलायम यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष मोहम्मद तारिक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने साइकिल यात्रा निकाली। इस मौके पर चंद्रिका यादव, इमरान, जगदेव यादव, गुलाम मोहम्मद, मोहम्मद ताजुद्दीन सहित तमाम सपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें