फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी जी के बताए रास्ते पर चलने का लिया संकल्प

Sun, 31 Jan 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
 महात्मा गांधी की पुण्यतिथि जिले भर में मनाई गई। विद्यालयों में गांधी जी की प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। गांधी विद्यालय बजरिया में अमर शहीद राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।
विज्ञापन

गांधी विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के संस्थापक गिरधारीलाल बाल्मीकि, प्रधानाचार्य  जीआर वर्मा, पुुरुषोत्तम, संतोष कुमार, यशवंत कुमार, अशोक कुमार, श्रीमती शांतिदेवी, श्रीमती शकुंतला एवं विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक ने कहा कि महात्मा गांधी को बिरला मंदिर पूजा करने जाते समय नाथूराम गोडसे ने गोली मार दी थी। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ और तमाम छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। चंद्रकुंवर तिवारी स्कूल में शनिवार को शहीद दिवस पर गांधी जी की पुण्य तिथि मनाई गई। विद्यालय के प्रबंधक फूलचंद्र तिवारी ने बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। बच्चों ने बापू की याद में गीत के माध्यम से बताया कि बापू ने हमें आजादी बिना हथियार, ढाल के दिला दी थी। प्रधानाचार्य मृदुला कुमार ने बताया कि बापू ने आजादी के लिए कई आंदोलन चलाए और देश आजाद कराने में अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम में मंजू सिंह, बिनीता सेन, रामचरन वर्मा, गायत्री, आदित्य एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। इसके बाद कांग्रेस के जिलाध्यक्ष त्रिलोक मोहन तिवारी पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज तिवारी सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने अनाथालय में गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।  उधर मां चंद्रिका महिला महाविद्यालय में स्वतंत्रता आंदोलन में शहीद हुए श्रद्धांजलि अर्पित कर सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संरक्षक डा. एसपी सिंह ने की। कार्यक्रम में कार्यवाहक प्राचार्य डा. मोहम्मद आरिफ राईन, डा. ज्योति सिंह, डा. शांति रजपूत, प्रो. राकेश कुमार, प्रो. दिलीप सिंह, डा. अनीता रिछारिया आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें