फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता व पर्यावरण के प्रति किया जागरुक

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा/कबरई। शहर के वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय, मां चंद्रिका महिला महाविद्यालय व रोशन सिंह बदन सिंह गायत्री महाविद्यालय के सात दिवसीय एनएसएस शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण को लेकर अभियान चलाया। इस दौरान छात्राओं ने जगह-जगह फैली गंदगी को साफ कर स्वच्छता का संदेश दिया।
विज्ञापन

शहर के वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय की छात्र इकाई का शिविर शेखूनगर व छात्रा इकाई का शिविर भटीपुरा में चल रहा है। पहले सत्र में छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता अभियान चलाया। बौद्विक सत्र में मुख्य अतिथि डॉ. एसएस राजपूत ने कहा कि गरीबों व निराश्रितों की सेवा ही राष्ट्र की सच्ची सेवा है। इस मौके पर डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. एलसी अनुरागी, डॉ. केेसी वर्मा समेत तमाम प्रवक्ता मौजूद रहे। मां चंद्रिका महिला महाविद्यालय के ग्राम चंद्रपुरा में चल रहे एनएसएस शिविर में छात्राओं ने आसपास लगे पेड़ों पर बाल पेंटिंग कर उनकी महत्ता बताई। इस मौके पर मनोज कुमार द्विवेदी, ज्ञानेंद्र रावत, श्याम बिहारी गुप्ता, प्राचार्या डॉ. ज्योति सिंह आदि मौजूद रहे। कबरई प्रतिनिधि के अनुसार रोशन सिंह बदन सिंह गायत्री महाविद्यालय कबरई में छात्राओं ने एनएसएस शिविर के दौरान प्रभात फेरी निकाली। इस मौके पर पर्यावरणविद डॉ. ज्ञानेंद्र रावत ने कहा कि जल के बिना जीवन असंभव है। यदि समय रहते जल संरक्षण नहीं किया गया तो प्राकृतिक आपदाओं की आशंका हमेशा सताती रहेगी। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी नागेंद्र चौबे, सतीश पाल आदि छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें