फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार न्यायालय के बाबू का सुविधा शुल्क मांगते वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। परिवार न्यायालय के बाबू का सुविधा शुल्क मांगते वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। मामले की शिकायत जिला अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष राजकुमार द्विवेदी ने परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश से करते हुए बाबू के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। समिति के अध्यक्ष ने बताया कि चार जुलाई को अधिवक्ता राजकुमार सोनी परिवार न्यायालय में पैरवी करने गए थे। जहां पहले से साथी अधिवक्ता खूबचंद्र राजपूत मुकदमे के सिलसिले में बाबू से बातचीत कर रहे थे। जहां बाबू ने अधिवक्ता से अभद्रता करते हुए सुविधा शुल्क की मांग की। जिसका वीडियो बनाया गया। समिति के अध्यक्ष ने प्रधान न्यायाधीश से मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें