फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: गोशाला में अव्यवस्थाओं को लेकर ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार को घेरा

Thu, 12 Feb 2026 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। ब्लॉक चरखारी के नरेड़ी गांव में गोशाला में अव्यवस्थाओं को लेकर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। जांच करने पहुंचे नायब तहसीलदार की गाड़ी का घेराव कर समस्या बताई। तहसीलदार ने जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन

नरेड़ी गांव के ग्रामीणों ने कुछ दिन पहले उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर गोशाला में अव्यवस्थाएं और गोवंशोंं की मौत होने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। एसडीएम ने जांच के लिए नायब तहसीलदार पीयूष कुमार को गांव भेजा। इस दौरान ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार की कार का घेराव कर हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि गोशाला में तमाम अव्यवस्थाएं हैं लेकिन जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। एसडीएम धीरेंद्र कुमार ने बताया कि नायब तहसीलदार को जांच के लिए गांव भेजा गया था। कुछ लोग हंगामा करने लगे। घेराव जैसी बात नहीं है। उधर, ग्राम प्रधान मंगल कुशवाहा कहना है कि चुनावी रंजिश के चलते कुछ लोग बेवजह शिकायत कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कोतवाली चरखारी में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें