फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण को ग्रामीणों ने कराया बंद

Thu, 27 Jul 2017 10:34 PM IST
महोबा
विज्ञापन
निर्माण कार्य बंद कराकर विरोध जताते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विकासखंड चरखारी के कुआं गांव में लोक निर्माण विभाग से गुणवत्ताविहीन अधूरी सड़क का निर्माण कराए जाने से ग्रामीण भड़क गए। दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर काम बंद करा दिया। ग्रामीणों का आक्रोश भांपकर ठेकेदार व कर्मचारी मौके से खिसक गए।
विज्ञापन



खरेला-ऐचाना मार्ग से जुड़े कुआं गांव के डेढ़ किमी संपर्क मार्ग का लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्माण कराया जा रहा है। ठेकेदार की मनमानी के चलते चार माह पूर्व शुरू हुआ निर्माण कार्य आज तक पूरा नहीं हो सका। गुरुवार को जरूरत वाले स्थान पर निर्माण कार्य न कराकर दूसरे स्थान पर घटिया निर्माण कराए जाने से नाराज ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर काम बंद करा दिया। इस दौरान ग्रामीणों की ठेकेदार से नोकझोंक भी हुई।


ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ओमप्रकाश राजपूत व ग्रामीण बउआ महाराज, गंगाराम, शिवचरन तिवारी, देवीसिंह, विजय, जयनारायण, कल्लू, विनय आदि का कहना था कि निर्माण कार्य मानक विहीन कराया जा रहा है। एक छोर से काम न कराए जाने से ग्रामीणों को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा परेशानी वाले क्षेत्र में निर्माण न कराकर ठेकेदार मनमाने तरीके से कम खर्च वाले स्थान में निर्माण करा रहा है। ग्रामीणों का आक्रोश भांपकर मजूदर खिसक गए। लोक निर्माण विभाग के जेई श्रीचंद्र का कहना है कि डेढ़ किमी सड़क निर्माण स्वीकृत है, जिसका कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन


गांव के नजदीक करीब 50 मीटर पुरानी सड़क बनी है जहां की सड़क बनाने की ग्रामीण मांग कर रहे है जबकि स्टीमेट में वह स्वीकृत नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें