कुलपहाड़ (महोबा)। महिला कल्याण विभाग द्वारा ग्राम पंचायत सतारी में तहसील स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व महिला सशक्तीकरण के बारे में जिला समन्वयक रुचि दीक्षित द्वारा जानकारी दी। सुमंगला योजना, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन योजना के पात्र लोगों के फार्म भी भरवाए गए। जिससे उन्हें योजनाओं का लाभ मिल सके।
आपकी पंचायत आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जैतपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत सतारी में कार्यशाला का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान संदीप पांडे ने ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। प्रधान ने बताया कि ग्रामीणों के पास आवश्यक प्रपत्र जैसे आधार आय जाति निवास न होने के कारण अधिक फॉर्म नहीं भरे जा सके लेकिन अगले 15 दिन बाद कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। गांव के समस्त नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। इस अवसर पर आशा बहू, आंगनबाड़ी व ग्रामीण मौजूद रहे।