खरेला (महोबा)। थाना खरेला के टिकरी गांव में पड़ोसियों ने एक युवक को बंधक बनाकर जहर खिलाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दंपति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की विवेचना सीओ चरखारी को दी गई है।
टिकरी गांव निवासी भगवान दास ने थाना खरेला में तहरीर देकर बताया कि पुत्र कुलदीप को पड़ोसी अपने घर ले गए। जान से मारने की नियत से घर में बंधक बना लिया और मोबाइल छीन लिया। बाद में जबरन जहर खिलाकर मारने का प्रयास किया। किसी तरह छूटकर घर पहुंचे कुलदीप ने परिजनों को पूरी जानकारी दी। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने छतरपुर रेफर कर दिया। भगवानदास की तहरीर पर पुलिस ने राकेश कुमार व पत्नी तारा के खिलाफ युवक को घर में बंधक बनाकर जहर खिलाने और एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। (संवाद)