फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडीएफ प्लस के तहत जिले में बनेंगे 5375 शौचालय

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत खुले में शौच से मुक्ति (ओडीएफ) घोषित हो चुके गांवों में अब ओडीएफ प्लस के तहत जिले भर में 5375 शौचालय बनाए जाएंगे। इसके लिए पंचायती राज विभाग अब तक 600 लाभार्थियों को सर्वे कर चिह्नित कर चुका है। शासन के निर्देश पर इन शौचालयों के निर्माण के लिए पंचायती राज विभाग तैयारियों में जुट गया है। अगस्त में निर्माण कार्य शुरु कराए जाएंगे।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2015-16 में स्वच्छता का सपना साकार करने के लिए स्वच्छ भारत मिशन लागू किया गया था। इसके तहत जिले की 273 ग्राम पंचायतों के 521 राजस्व गांवों को ओडीफ घोषित किया जा चुका है। प्रत्येक शौचालय के लिए शासन द्वारा 12 हजार रुपये की धनराशि लाभार्थी को प्रदान की जाती है। कागजों में भले जिले को ओडीएफ घोषित किया जा चुका है लेकिन धरातल पर गांव खुले में शौच से मुक्ति नहीं पा सके हैं। शासन द्वारा ओडीएफ प्लस के तहत गांवों को खुले में शौच से मुक्ति के लिए 5375 शौचालयों का लक्ष्य दिया गया है।
जिले के आंकड़ो पर एक नजर
प्रकार शौचालय निर्माण
बेसलाइन - 53,000
एलओबी- 18053
एनएलओबी- 3312
एनएलओबी- 2 5375
वर्जन-
शासन की ओर से जिले को ओडीएफ प्लस के तहत 5375 शौचालयों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। पात्रों का सर्वे कराकर एमआईएस फीडिंग का कार्य किया जा रहा है। जल्द ही शौचालय निर्माण शुरु हो जाएगा। -संतोष कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें