महोबा। जनपद हमीरपुर के मुस्करा गांव निवासी लालदिवान की पुत्री हरकुंवर (16) घर की साफ-सफाई कर रही थी। तभी पंखा चालू करते समय स्विच छूते ही करंट की चपेट में आ गई। परिजन जिला अस्पताल में लाए। इसी तरह डहर्रा गांव निवासी निशा (15) करंट की चपेट में आकर झुलस गई। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। (संवाद)